Kanpur Dehat: कलयुगी पिता नें पत्थर से कूचकर बेटे को उतारा मौत के घाट, गाँव मे छाया मातम
personसंपादकीय टीम
calendar_today26 Sept 2026, 11:40 pm
location_onKanpur Dehat
Morning City
सिकंदरा(कानपुर देहात) थाना सिकंदरा व पुलिस चौकी रसधान क्षेत्र के चितवाखेड़ा गाँव मे एक शर्मसार घटना घटित हुई है l जहाँ कलयुगी पिता नें पत्थर से कूचकर पुत्र को मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गया l एक दिन इलाज के बाद घायल पुत्र नें कानपुर अस्पताल में दम तोड़ दिया l
www.morningcity.in
परिजनों के मुताबिक घटना के समय अभिषेक कुशवाहा घर पर खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान नशे में धुत मृतक के पिता रामजीवन कुशवाहा ने पत्थर से अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन में घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब हो कि सोमवार शाम को पिता पुत्र में खेत बेचकर नकद रूपये के हिसाब को लेकर विवाद हो गया था l जिसमें बचाने आई माँ के हाथ में भी चोट लग गयी थी l वहीं देररात पिता नशे में धुत होकर घर में आया चारपाई पर सो रहे पुत्र के सिर में अचानक पत्थर से हमला कर दिया और मौका पाकर फरार हो गया l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी l वहीं घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
