हाथरस-पालिकाध्यक्ष और पूर्व सांसद ने मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती

personसंपादकीय टीम
calendar_today14 Apr 2025, 05:29 pm
location_on ?????
Morning City हाथरस। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व भाजपा के पूर्व सांसद राजेश दिवाकर एवं भाजपा के कार्यकर्ता व सभासदगणों के साथ मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती" आज वसुन्धरा एन्क्लवे स्थित अपने केम्प कार्यालय पर संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जहां पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी जी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर जी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही बाबा साहेब की जयंती के शुभ अवसर पर मिठाई वितरण की मीडिया के माध्यम से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया। जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। बाबासाहेब ने जीवन की शुरुआत बहुत कठिन परिस्थितियों में की। एक अछूत परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें भेदभाव, अपमान और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और कहा – "शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।" डॉ. अंबेडकर ने न केवल खुद को शिक्षित किया, बल्कि देश की आत्मा को भी शिक्षित करने का काम किया। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे विश्वविख्यात संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत लौटकर समाज सुधार के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi