Gonda News: सपा यूपी के लिए शाप, जब भी आई तबाही मचाई: सीएम योगी

personसंपादकीय टीम
calendar_today2 Nov 2026, 10:57 pm
location_onGonda

Morning City

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि किसी सपाई और किसी कसाई को मां दुर्गा की पूजा से परेशानी होती है तो अपने घर में शोक मनाओ, लेकिन किसी को परेशान मत करो। समाजवादी पार्टी अपने आप में उत्तर प्रदेश के लिए एक शाप है। यह जब भी आई, हमेशा तबाही मचाई। सपा सरकार में दुर्गा पूजा के पंडालों को विवादित किया जाता था, पूजा की अनुमति नहीं मिलती थी और कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी जाती थी। आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू-दंगा मुक्त है। भाजपा का मतलब आस्था को सम्मान देने वाली पार्टी है, जबकि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मतलब अपराध है। वे बदमाश लाते हैं, हम बदलाव लाते हैं।
मुख्यमंत्री सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का दसवां संस्करण आयोजित होगा। दीपोत्सव अयोध्या में होगा, लेकिन उसकी रोशनी विकास के रूप में गोंडा और पूरे देवीपाटन मंडल तक पहुंचेगी। गोंडा में दिखाई दे रहा विकास इसी परिवर्तन का परिणाम है।

सपा सरकार में पूजा की अनुमति भी नहीं मिलती थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवीपाटन मंडल में सबसे ज्यादा स्थानों पर मां दुर्गा पूजा के पंडालों को विवादित करके रखा गया था। पूजा करने की भी अनुमति नहीं मिलती थी। कोई सनातन धर्मावलंबी अपने घर में मां दुर्गा की पूजा करता था तो कोई सपाई और कसाई उसका विरोध करके एप्लिकेशन देता था और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सरकार उस पर रोक लगाती थी। इस बार नवरात्र में पूरे प्रदेश में 67 हजार मूर्तियां स्थापित की गई थीं। गोंडा कमिश्नरी के लिए उन्होंने विशेष रूप से कहा था कि मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति मांगने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जो भी अपने घर में मूर्ति रखना चाहता है, उसे अनुमति दे दो। किसी सपाई या किसी कसाई को परेशानी होती है, तो बोलो अपने घर में शोक मनाओ, लेकिन किसी को परेशान मत करो।
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देती थी। पर्व और त्योहार मनाने में बाधाएं खड़ी की जाती थीं। कांवड़ यात्रा को लेकर कहा जाता था कि दंगा हो जाएगा। इस वर्ष गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच कांवड़ यात्रा में 4.5 करोड़ श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्र में भी पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल रहा। हर तरफ उत्साह, उमंग और खुशहाली है। यूपी कर्फ्यू और दंगों से मुक्त है। पहले त्योहारों के समय उपद्रव शुरू हो जाते थे, बाजार वीरान हो जाते थे और हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता था।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi