Deharadun News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दे रहे डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय

personसंपादकीय टीम
calendar_today19 Aug 2026, 10:17 pm
location_onDehradun

Morning City

देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध, नवाचार एवं वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय, असिस्टेंट प्रोफेसर, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। रसायन विज्ञान एवं प्रयोगशाला तकनीक के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे शोध एवं नवाचारों का उद्देश्य आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों एवं तकनीकों के माध्यम से प्रयोगशाला कार्यों को अधिक सरल, व्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाना है।
इसी क्रम में डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय सहित शोधकर्ताओं की टीम द्वारा “Apparatus for Chemical Sample Processing, Monitoring and Analytical Laboratory Applications” शीर्षक से विकसित अभिनव डिजाइन का भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय में पंजीकरण किया गया है। Design Registration No. 504592-001 के अंतर्गत पंजीकृत यह डिजाइन रासायनिक नमूनों के प्रसंस्करण, निगरानी एवं विश्लेषणात्मक प्रयोगशाला अनुप्रयोगों के लिए विकसित किया गया है।

www.morningcity.in

यह कॉम्पैक्ट एवं एकीकृत प्रयोगशाला उपकरण रासायनिक नमूनों की तैयारी एवं प्रसंस्करण के दौरान आवश्यक प्रक्रियाओं की निगरानी तथा नियंत्रित संचालन में सहायक है। इसके माध्यम से बार-बार किए जाने वाले प्रयोगशाला कार्यों में मैनुअल हस्तक्षेप को कम करने, कार्य की एकरूपता, दक्षता एवं पुनरावृत्तिता को बेहतर बनाने में सहायता मिल सकती है।
डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय का यह शोध एवं नवाचार उच्च शिक्षा संस्थानों में रिसर्च, इनोवेशन और तकनीकी विकास की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके प्रयास विद्यार्थियों एवं युवा शोधकर्ताओं को नई वैज्ञानिक सोच, प्रयोगात्मक अनुसंधान तथा स्वदेशी तकनीकों के विकास के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

Morning City

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। आने वाले समय में भी उनका प्रयास रहेगा कि शोध एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से ऐसे समाधान विकसित किए जाएं, जिनका लाभ शैक्षणिक, औद्योगिक एवं अनुसंधान प्रयोगशालाओं को मिल सके।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपनी पूरी शोध टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, वैज्ञानिक सोच और निरंतर परिश्रम का परिणाम है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi