Hathras News: दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की छापेमारी, चार नमूने भरे, 10 किलो बूंदी नष्ट कराई
personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Nov 2026, 10:43 pm
location_onHathras
Morning City
हाथरस। दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर से लेकर देहात तक छापेमारी की। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि सहपऊ स्थित कान्हा स्वीट्स पर 10 किलो रंगीन बूंदी नष्ट कराई गई।सहायक आयुक्त खाद्य मनोज कुमार सिंह तोमर के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहनगंज स्थित राधे प्रोविजन स्टोर से तिल के तेल, घंटाघर स्थित लाला रामगोपाल इमरती वाले से परमल छैना मिठाई, मानिकपुर सादाबाद में धर्मेंद्र के यहां से मिश्रित दूध तथा माधव कॉम्प्लेक्स के सामने अरिका स्वीट्स से छैना का नमूना लिया। सभी नमूने मिलावट के संदेह में जांच के लिए भेजे गए हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोंड, करतार सिंह एवं पारुल सिंह मौजूद रहे। विभाग के अनुसार जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

