Firozabad News: माध्यमिक शिक्षा विभाग की विज्ञान प्रदर्शनी में स्व विद्यालय में कराएं विज्ञान प्रदर्शनी :- डीआईओएस

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Oct 2026, 09:13 pm
location_onFirozabad

Morning City

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, फिरोजाबाद के तत्वाधान में प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक डायट मुक्तेश कुमार , जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद श्रीमती मुदिता पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद अनिल कुमार के निर्देशन एवं सानिध्य में 54 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न की जा रही है।

www.morningcity.in

डीआईओएस श्रीमती मुदिता पाण्डेय ने जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे सभी अपने विद्यालय में अतिशीघ्र विद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी कराकर अपने संवर्ग एवं उपविषय पर चयनित विद्यार्थियों की सूचना नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के पास भेजना सुनिश्चित करें।

Morning City

नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार है। इसमें 07 उपविषय क्रमशः श्रेष्ठतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग एवं गणनात्मक सोच, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन है। उन्होंने जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों से अपील की है कि सभी अपने विद्यालय में 05 नवंबर 2026 तक अपने विद्यालय में विद्यालय स्तरीय प्रदर्शनी कराकर संवर्ग एवं उपविषय पर चयनित प्रतिभागियों के नाम मोबाइल नंबर 9058885668 पर भेजना सुनिश्चित कर दीजिए। जिससे जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ससमय किया जा सके।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi