Mainpuri News: मैनपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मारामारी ग्राहको को तय समय पर नहीं मिल पा रहा गैस सिलेंडर

personसंपादकीय टीम
calendar_today13 Mar 2026, 10:42 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। खाड़ी के देशों में चल रहे युद्ध के बीच देश में चल रहे एलपीजी गैस के संकट के मध्य मैनपुरी में भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मारामारी देखने को मिल रहीं है। गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारे लगी हुई है। इसके साथ प्रशासन ने गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालावाजारी रोकने के आदेश पहले ही जारी कर दिए है। मैनपुरी शहर की एलपीजी गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए ग्राहको की लंबी लाइनें लगी हुई देखी जा सकती है। लंबी लाइनों के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत ने लोगों को परेशान कर दिया है। सभी काम छोड़कर लोग सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन में लग रहे हैं। किसी को नौकरी पर जाने की जल्दी है, तो किसी को अपने व्यापार पर पहुंचना है। लेकिन समस्या है कि सिलेंडर तय समय में मिल नहीं पा रहा। घर पर खाना बनाने के लिए महिलाएं गैस सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं। बुकिंग होने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

www.morningcity.in

कुरावली में भी सिलेंडर के लिए मारामारी

अगर हम गैस सिलेंडर की किल्लत की बात करें तो कुरावली में भारी किल्लत चल रहीं है। लोगो को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अपने जरुरी काम छोड़ने पड़ रहे है। वे गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए एजेंसी के चक्कर काट रहे है। कुरावली की इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ग्राहको की काफी भीड़ देखी जा सकती है।

Morning city

जिला की सभी एजेंसी पर गैस की किल्लत

एलपीजी गैस सिलेंडर के किल्लत की बात करें तो पूरे जनपद में गैस की किल्लत देखी जा सकती है। एजेंसियों पर सिलेंडर ही नहीं है। एजेंसी पर सिलेंडर का वाहन आते ही कुछ ही देर में सभी सिलेंडर बिक जाते है। सिलेंडर की एडबांस बुकिंग चल रहीं है। कई लोग तो ऐसे ही जो एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भटक रहे है। लेकिन दिक्कतों के चलते सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।
फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi