Agra News: 24 घंटे में बंद घरों की चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Feb 2026, 09:57 pm
location_onAgra

पुलिस ने मौरा विहार कॉलोनी की दो वारदातों का किया पर्दाफाश, जेवरात और नकदी बरामद

आगरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर की गई दो चोरी की घटनाओं का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें चार अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, एक लॉकेट, एक मंगलसूत्र तथा 2,119 रुपये नकद शामिल हैं। पहली घटना 13 फरवरी की रात की है। 14 फरवरी को वादी ने थाना सदर बाजार में सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ दयालबाग में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11:45 बजे जब वह वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, 18 हजार रुपये नकद और एक गुल्लक गायब थी।

Morning City

दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र की है। 14 फरवरी को ही एक अन्य वादी ने सूचना दी कि वह 11 फरवरी को घर में ताला लगाकर गांव गया था। रात करीब 12 बजे उसके भाई ने घर पहुंचकर देखा कि सभी ताले टूटे हुए हैं और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। सूचना मिलने पर वादी तत्काल गांव से लौटा और पाया कि अलमारी में रखा सोने-चांदी का जेवर व नकदी चोरी हो चुकी है। दोनों घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए थाना सदर बाजार पुलिस ने विशेष टीम गठित की। 15 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राधा स्वामी आश्रम के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू पुत्र स्व. हरिप्रसाद निवासी मीरा विहार कॉलोनी राजपुर चुंगी, सुमित माहौर पुत्र मोहन सिंह निवासी मीरा विहार कॉलोनी राजपुर चुंगी तथा मनीष कुशवाहा पुत्र गोधन सिंह निवासी ग्राम देवरी थाना एकता के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 11 और 13 फरवरी की रात मौरा विहार कॉलोनी में बंद पड़े दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि चोरी किया गया कुछ सामान राह चलते लोगों को बेच दिया और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली। हिस्से में मिले कुछ रुपये खर्च कर दिए गए, जबकि शेष जेवरात और नकदी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमों में आवश्यक बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। थाना सदर बाजार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों को सूचना दें और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें।

Morning City

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi