Hathras News: छह घंटे में तीन लापता युवतियों को दिल्ली से सकुशल बरामद किया

personसंपादकीय टीम
calendar_today31 May 2026, 10:16 pm
location_onHathras

Morning City

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र से लापता हुई तीन युवतियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जानकारी के अनुसार 19 और 20 वर्ष आयु की तीन युवतियों के लापता होने की सूचना परिजनों ने यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और युवतियों की तलाश के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया।जांच में पता चला कि दो युवतियां एक एस्ट्रोलॉजी कॉल सेंटर में कार्यरत थीं, लेकिन 11 मई से काम पर नहीं जा रही थीं। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। बताया गया कि तीनों युवतियां घर से कुछ धनराशि लेकर निकली थीं।पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दिल्ली के द्वारका-नजफगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल से तीनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवतियां बेहतर नौकरी की तलाश में दिल्ली गई थीं और वहां कुछ युवकों के संपर्क में आई थीं। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि युवतियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
फोटो -आरोपी  युवको के साथ पुलिस टीम
फोटो -आरोपी युवको के साथ पुलिस टीम
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi