Mainpuri News: आश्रम रोड पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था ध्वस्त, मदार दरवाजे पर भीषण जाम से हाहाकार!

personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Oct 2026, 11:23 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। शहर के आश्रम और देवी रोड पर अतिक्रमण की वजह से स्कूलों की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाती है। स्कूली व अन्य वाहनों की वजह से रोजाना मदार दरवाजे पर काफी देर तक जाम लग जाता है। जाम की वजह से जहां आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वहीं बच्चों को भी काफी देर तक इसमें फंसे रहना पड़ता है।
फोटो परिचय-आश्रम रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।
फोटो परिचय-आश्रम रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन।
देवी रोड पर मदार दरवाजे पर कोई भी यातायात पुलिस कर्मी तैनात न होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों को ही मुश्किल से जाम खुलवाना पड़ता है। कई बार आड़े तिरछे वाहन फंसने की वजह से लोगों में विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जब स्कूलों की छुट्टी हुई तब मदार दरवाजे पर भीषण जाम लग गया। तिराहे पर तीनों ओर से वाहन एक दूसरे के सामने फंस गए और पैदल निकलने का भी रास्ता नहीं बचा। काफी देर तक जाम में फंसे रहने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से वाहनों को निकलवाया और करीब आधे से 1 घंटे की बात खुल पाया और यातायात सुचारू हुआ।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi