Mainpuri News: आंगनवाड़ी नियुक्ति में घूस लेकर अपात्र को चयनित करने का आरोप, पीड़ित महिला ने CM योगी से लगाई न्याय की गुहार
personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Oct 2026, 11:03 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव जखौआ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री की नियुक्त के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित होने पर गांव निवासी महिला ने आवेदन किया, जिसका कागजों के अनुसार नियुक्त में प्रथम स्थान पर नाम रखा गया, लेकिन कुछ अधिकारियों ने मोटी रकम की घूस लेकर अपात्र महिला की नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर कर दी गई। महिला द्वारा मामले की शिकायत की गई जिसपर डीएम ने मामले की जांच प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई। लेकिन महिला के अभिलेख देखे बगैर ही वाला वाला तरीके से जांच पूरी करके रिपोर्ट लगा दी गई। अब फिर पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजी है।
www.morningcity.in
कुरावली क्षेत्र के गांव जखौआ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्त करने की विज्ञप्ति निकाले जाने पर गांव की ही शालिनी पत्नी सुनील कुमार ने नियुक्त के लिए आवेदन किया था, शिवानी का कहना है कि नियुक्त के लिए सूची तैयार की गई जिसमें पात्रता के आधार पर उसका नाम प्रथम स्थान पर रखा गया, शालिनी के आरोप है कि लेकिन अधिकारियों ने मोटी रकम लेकर अपात्र महिला पूजा पत्नी देवेश कुमार का चयन कर दिया। मामले में पीड़ित महिला शालिनी ने मामले की शिकायत की जिसपर डीएम मैनपुरी ने मामले की जांच प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी गई। शालिनी का आरोप है कि जांच के दौरान उसके कागजात भी नहीं देखे गए और मनमाने ढंग से बाला बाला तरीके जांच पूरी करके गलत रिपोर्ट लगा दी गई।

आंगनवाड़ी नियुक्त में भ्रष्टाचार करने के आरोप
पीड़ित महिला शालिनी का आरोप है कि जांच के द्वारा उससे कागज भी नहीं मांगे गए, और जो गवाह बनाए गए एक तो गांव की आशा है दूसरे गांव के पूर्व प्रधान प्रधान है। जांच के दौरान शिकायत कर्ता को सूचना भी नही भेजी गई और न ही उनसे कोई साक्ष्य मांगा गया और मनमाने ढंग से शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। उन्होने आंगनवाड़ी नियुक्त में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होने का दावा भी किया है। उन्होने नियुक्त को निरस्त करके दोवारा से नियुक्त करने की शिकायत की है।
Morning City
क्या बोले जिला कार्यक्रम अधिकारी
कुरावली के जखौआ में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पर नियुक्त का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। नियुक्त में अपात्र महिला के चयन की शिकायत का मामला भी संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में अगर कोई शिकायत मिलती है तो विधिवत तरीके जांच कराई जाएगी, जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी मैनपुरी।
