Etah News: तीन राज्यों में भाजपा की स्पष्ट बहुमत और पश्चिम बंगाल-असम में दो-तिहाई बहुमत पर एटा में जश्न

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 May 2026, 10:38 pm
location_onEtah

Morning City

एटा। भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत तथा पश्चिम बंगाल एवं असम में दो-तिहाई बहुमत मिलने पर सोमवार को एटा रोड स्थित शिविर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया, आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश की जनता ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और देशहित में किए गए कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विपक्ष को स्पष्ट संदेश देने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में लिए गए नीतिगत निर्णयों पर जनता ने भरोसा जताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की जनता के विश्वास के केंद्र बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि आज की जीत इस बात का प्रमाण है कि देश सुरक्षित हाथों में है और जनता ने एक बार फिर मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इन राज्यों में पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण के कारण यह सफलता संभव हो सकी है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर शिव शंकर शर्मा, नीलम दिवाकर, दिनेश गुप्ता, पवनचक, महिपाल निषाद, पूरन सिंह, दीपक कनवा, अंकित शर्मा, गिरवर निषाद, विनोद सिंह, बंटी सिंह, अजीत जूर्ण, नितेश शर्मा, अनीश, आनंद प्रताप सिंह, गुल्लू, संतपाल सिंह यादव, अनुज राघव, दिवांशु उपाध्याय, कमलेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख टूंडला, सत्येंद्र धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी भंवर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

www.morningcity.in

इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi