Mainpuri News: टिकिट बेचने का काम करते है ओमप्रकाश राजभर मैनपुरी पहुंचे पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने दिया विवादित बयान

personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Jul 2026, 11:14 pm
location_onMainpuri

Morning City

मैनपुरी। बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति ने शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने भाजपा सरकार और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। उन्होने ओमप्रकाश राजभर को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें बिना पूंछ का ग... बताया।

Morning City

उन्होंने कहा कि राजभर को यह समझ नहीं है कि सार्वजनिक जीवन में क्या कहना चाहिए। उन्होंने राजभर को एक व्यापारी बताते हुए आरोप लगाया कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ समझौते करते हैं और टिकट बेचने का काम करते हैं। भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों के प्रदर्शन को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रजापति ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। उन्होंने कहा कि जिसकी सोच व्यापक होती है, वही बड़ा नेता होता है। उनके अनुसार समाजवादी पार्टी सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़े और वंचित समाज के सम्मान की बात करती है।

विपक्ष पर टिप्पणी करना राजनीतिक शैली

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर किए गए तंज का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष पर टिप्पणी करना मुख्यमंत्री की राजनीतिक शैली का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव प्रतिदिन सुबह 10 बजे तक पार्टी कार्यालय पहुंच जाते हैं और उनसे मिलने वालों की संख्या मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अधिक रहती है।

राजनैतिक विरोधियों की टिप्पणी

सैफई परिवार को लेकर लगाए जाने वाले सिंडिकेट के आरोपों पर दयाराम प्रजापति ने कहा कि यह राजनीतिक विरोधियों की टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता देती है। दयाराम प्रजापति ने राम मंदिर चंदा प्रकरण पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लोग मंदिरों में श्रद्धा के साथ फूल चढ़ाएं और धार्मिक आस्था का सम्मान करें।

अब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिला

उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग पहले ही इस मामले पर अपना पक्ष रख चुका है, लेकिन अब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल सका है। उनके अनुसार यह मामला लंबे समय से लंबित है और प्रभावित अभ्यर्थी अभी भी समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

फोटो परिचय-कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति व अन्य।
फोटो परिचय-कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति व अन्य।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi