Mainpuri News: कुरावली के ओयो होटलों में होता है देह व्यापार का नंगा नाच

personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Apr 2026, 11:25 pm
location_onMainpuri

अनमैरिड कपल के लिए भी इन ओयो होटल में कमरा मिल जाता

कुरावली/मैनपुरी। नगर के बाहर सुनसान इलाके में कुकरमुत्तो की खोले गए ओयो होटल पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए है। इन होटलो में देह व्यापार का नंगा नाच हो रहा हैं, लेकिन इन पर कार्रवाई न होने से इनके संचालको के हौसले बुलंद है। कुरावली में कस्वा से करीब तीन से चार किलोमीटर की दूसरी पर नेशनल हाईवे किनारे सहित अन्य स्थानों पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा ओयो होटल खुले हुए है।

Morning City

कुरावली में नेशनल हाईवे किनारे गांव नानामऊ और महादेवा के बीच में ओयो होटल खोला गया हैं, इसके संचालक की ताकत देखिए इसने तो पुलिस प्रशासन को सीधी चुनौती देते हुए बिना शादी वाले प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए कमरा उपलब्ध होने का नेशनल हाईवे किनारे बोर्ड लगा रखा है। जब हाईवे किनारे लगे हुए बोर्ड पर सभी की निगाह पड़ती तो क्या रुटीन चेकिंग करने वाली पुलिस की निगाह कैसे नहीं पड़ी, यह एक बड़ा सवाल है। इस ओयो होटल के बारे में आसपास के ग्रामीण बताते है कि यहां पर दिन में कई बार युवक और युवतियां साथ में आते है और काफी देर रुकने के बाद चले जाते है। कुछ ग्रामीण तो आक्रोशित होते हुए देह व्यापार का नगा नाच बताते हुए ओय होटल को जल्दी बंद कराने की मांग कर रहे थें।

www.morningcity.in

अवैध रुप से संचालित है ज्यादातर ओय होटल

अगर हम ओयो होटल के संचालन की बात करें तो कुरावली में ज्यादातर ओयो होटल अवैध रुप से संचालित किए जा रहे हैं, जब कि ओयो होटल के संचालन के लिए जीएसटी नंबर, नगर निगम का लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा एनओसी, और होटल का मालिकाना हक/लीज एग्रीमेंट, होना जरुरी हैं, लेकिन कुरावली में कोई भी मानक जरुरी नहीं है।

Morning City

क्या बोले सीओ कुरावली

कुरावली में संचालित ओयो होटलो की नियमित चेकिंग कराई जाएगी, अगर नियमो के विरुद्ध इनका संचालन पाया जाता हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- सच्चिदानंद सिंह, सीओ कुरावली।
फोटो परिचय- अनमैरिड कपल के लिए लगाया गया बोर्ड।
फोटो परिचय- अनमैरिड कपल के लिए लगाया गया बोर्ड।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi