Kanpur Dehat: नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न मीना कटियार, सुन्दर सिंह व बलराम पाल ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

personसंपादकीय टीम
calendar_today11 Apr 2026, 11:40 pm
location_onKanpur Dehat
राजपुर/कानपुर देहात। नगर पंचायत राजपुर के सभागार में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मनोनीत सभासद मीना कटियार, सुन्दर सिंह और बलराम पाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

www.morningcity.in

नगर पंचायत अध्यक्ष अंशु त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिकंदरा के विधायक व राज्यमंत्री Ajit Singh Pal मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Morning City

शपथ ग्रहण के बाद नव नियुक्त सभासदों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया तथा मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्सव जैसा हो गया।
मुख्य अतिथि अजीत सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की मंशा है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएं और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का लक्ष्य है कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचें, जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।
इस अवसर पर राजेश गौतम, लिपिक राजेश बाथम, सभासद अजय शुक्ला, चांद बाबू, निर्मल कटियार सहित अन्य वार्डों के सभासद और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi