Mainpuri News: संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से पेट्रोल पंप सेल्समैन की मौत

personसंपादकीय टीम
calendar_today27 Mar 2026, 10:54 pm
location_onMainpuri

पंप के पास रक्तरंजित अवस्था पड़ा मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मैनपुरी/औंछा। शुक्रवार की अलसुबह थाना क्षेत्र में जसराना रोड स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई, सेल्समैन का शव पंप से करीब 300 मीटर दूर खेतों की तरफ झाड़िया के पास पड़ा मिला, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई, काफी देर तक परिजनो ने शव नहीं उठाने दिया, परिजन हत्या करने का आरोप लगाकर नगला कंचन पर तैनात इंचार्ज की कार्यशैली का विरोध कर रहे थें। उच्चाधिकारियों के समझाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

www.morningcity.in

औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला कंचन निवासी 35 बर्षीय गौरव कुमार जसराना रोड नगला दुर्जन के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रुप में कार्य करता था। गुरुवार की रात्रि उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई थी, पंप पर मौजूद लोगो ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे गौरव लैट्रिन करने के लिए गया हुआ था, जिसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तत्काल ही लोग भागकर पहुंचे तो पेट्रोल पंप से करीब 300 मीटर दूर खेतों की तरफ गौरव का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था, पास में ही तमंचा पड़ा हुआ था, गौरव के सिर में गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं है।

Morning City

होली पर हुए विवाद पर हत्या किए जाने का आरोप

ज्ञात हो कि जानकारी मिलने पर गौरव के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, परिजनो ने होली पर लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा काटा, परिजनो और ग्रामीणों ने काफी देर तक शव नहीं उठने दिया। परिजन नगला कंचन चौकी इंचार्ज अमित सिंह की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाकर हंगामा कर रहे थे। परिजनो में चौकी इंचार्ज को लेकर आक्रोश देखने को मिला। मौके पर उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही परिजनों ने शव उठने दिया था।

Morning City

क्या था होली के दिन लेनदेन का विवाद

होली वाले दिन 4 मार्च को पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रुप में गौरव की ड्यूटी थी, एक किशोर सहित तीन मुस्लिम युवक बाइक लेकर पेट्रोल डलवाने पहुंचे थें, पेट्रोल खरीदने के बाद पैसो को लेकर दोनो पक्षों में कहासुनी हो गई थी, किशोर और मुस्लिम युवको ने तमंचा दिखाकर सेल्समैन को धमकी दी थी, पंप पर मौजूद लोगो द्वारा सबको पकड़ लिया गया था, सूचना मिलने पर दरोगा अमित सिंह एक सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे थें, वह तमंचा के साथ चारो को थाने ले गए थें, जिसके बाद मृतक और साथी ने आरोप लगाया था कि दरोगा ने मोटी रकम लेकर केवल किशोर पर ही कार्रवाई करके जमानत दे दी, तीनों मुस्लिम युवको को छोड़ दिया गया। जिसके बाद इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई थी।

www.morningcity.in

एसपी, एएसपी, सीओ करहल मौके पर पहुंचे

युवक के मौत की जानकारी मिलने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी ग्रामीण राहुल मिठास, सीओ करहल अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए, एसपी ने निरीक्षण करके जानकारी जुटाई, एसपी ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनो ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रहीं है। पुलिस मामले की जांच हर एक एंगल से कर रहीं है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi