Mainpuri News: पुलिस पर हुए हमला ने ताजा कर दी बिकरु कांड की यादें

personसंपादकीय टीम
calendar_today16 Mar 2026, 10:36 pm
location_onMainpuri

वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर किया गया था जानलेवा हमला

कुरावली/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गांव के ही अराजकतत्वों द्वारा हमला किया था, इस हमला के दौरान कानपुर के गांव बिकरु जैसी दहशत देखने को मिली थी, उपनिरीक्षक जैसे ही वारंटी को लेकर चलने लगे, इसी दौरान एक चोटी वाले युवक ने वारंटी को दरोगा के साथ से छुड़ाने का प्रयास किया, नहीं छोड़ने पर दरोगा के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने के साथ ही वर्दी भी फाड़ दी गई।

www.morningcity.in

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी संजीव कुमार के कोर्ट में लंबे समय से उपस्थित न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किए गए थें, बीते शुक्रवार की शांय मंडी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल दो सिपाहियों के साथ वांरटी को पकड़ने गए थे, जहां पर वारंटी को ले जाने को लेकर पुलिस टीम पर परिजनो और ग्रामीणों ने हमला कर दिया था, जिसके बाद थाने से अतिरिक्त फोर्स के पहुंचने पर हमलावर पीछे नहीं हटे थें, वे लगातार हमलावर रहे थें। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक चोटी वाला अराजकतत्व युवक दरोगा पर हमला करके वारंटी को छुड़ाने का प्रयास करता दिख रहा है। उस युवक के साथ अन्य ग्रामीणों ने अतिरिक्त फोर्स के साथ पहुंचे दरोगा सतीश कुमार के साथ जमकर मारपीट करते हुए बर्दी फाड़ दी थी।

बुलडोजर बाबा की पुलिस का खौफ भी नजर नही आया

कानपुर के बिकरु में विकास दुबे द्वारा जिस प्रकार से पुलिस पर हमला किया था, उस बिकरु कांड की दहशत आज भी लोग याद करते है। नगला इमलिया में भी जिस प्रकार से पुलिस टीम पर हमला हुआ, इस हमला ने बिकरु कांड की यादें ताजा कर दी है। क्यों पुलिस टीम पर हमला के दौरान हमलावरों की दहशत बिकरु कांड से कम नहीं थी। पुलिस टीम पर हमला करने वाले बुलडोजर बाबा की पुलिस का खौफ ही भूल गए।

Morning City

हमलावर भूल गए कैसे पलटी थी विकास दुबे गाड़ी

नगला इमलिया में पुलिस टीम पर हमला करने की बात की जाएं तो हमलावर भूल गए थें कि बिकरु कांड के आरोपी को मध्यप्रदेश से यूपी लाते समय किस प्रकार से बिकास दुबे की गाड़ी पलटी थी, गाड़ी पलटने के दौरान बिकास दुबे ने भागने की कोशिश की थी, पुलिस पर भी हमला किया था, पुलिस की फायरिंग में बिकास दुबे ढेर हो गया था। योगी की पुलिस पर हमला करने वालो को बिकास दुबे की गाड़ी पलटने की कहानी याद करने की जरुरत है। अगर कहानी को याद कर लेंगे तो पुलिस पर हमला नहीं करेंगे।

क्या बोले सीओ कुरावली

वारंटी को थाने लाते समय परिजनो और ग्रामीणों द्वारा उसे छुड़ाने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर हमला किया था, पुलिस ने मामले में 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके छह लोगो को गिरफ्तार किया था, पुलिस भागे हुए लोगो की तलाश कर रहीं है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम करेगी।- सच्चिदानंद सिंह, सीओ कुरावली।
फोटो परिचय-दरोगा के साथ हाथापाई करता चोटी वाला युवक।
फोटो परिचय-दरोगा के साथ हाथापाई करता चोटी वाला युवक।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi